Pakistan: नमाज के बाद मस्जिद में धमाका, 28 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

blast-in-peshawar

इस्लामाबादः पेशावर की एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में अब तक 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर एक आत्मघाती हमलावर ने नमाज के बाद खुद को उड़ा लिया। धमाके की आवाज दो मील दूर तक सुनी गई।

पेशावर पुलिस लाइन में विस्फोट के बाद आसमान में धूल और मलब का गुबार छा गया। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर मस्जिद में नमाज के वक्त सबसे आगे की कतार में था। नमाज पढ़ने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया। घटना के बाद मस्जिद में हड़कंप मच गया। चारों और लाशें बिछ गयी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक 28 लोगों की मौत होगी। पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में 100 से अधिक घायलों को भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें..नेपाल विमान हादसाः दो यात्रियों के अभी भी नहीं मिले शव,…

घायलों में से 13 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इलाके को सील कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने इस दर्दनाक घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस बलों के लिए और उपकरणों की मांग भी की है।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)