उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Orai: सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जालौनः यूपी पुलिस ने सिपाही की हत्या का बदला लेते हुए दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। ये दोनों बदमाश जालौन के उरई थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेद जीत सिंह की हत्या में शामिल थे। दरअसल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है जिसने भी पुलिस को चुनौती और कानून-व्यवस्था से खेलने का प्रयास किया उसका वो हश्र होगा जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। गौरतलब है,मंगलवार की रात उरई थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर एक सिपाही की हत्या कर दोनों बदमाशों फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी दौरान रविवार को शहर के एक फैक्ट्री में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें..Bengal: बंगाल में बर्खास्त किए गए 36 हजार शिक्षक, मंत्री की बेटी सहित कई नेताओं के नाम शामिल मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी ईराज राजा ने बताया कि, खबर मिली थी कि दोनों बदमाश उरई के पास फैक्ट्री एरिया में आने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें उरई एसएचओ के हाथ पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए एक अपराधी का नाम कल्लू। जबकि दूसरे का नाम रमेश है। दोनों उरई के ही रहने वाले थे। orai-bhedjit-singh बता दें उरई में बीते दिनों रात में गश्त के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने सिपाही भेदजीत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। सिपाही भेदजीत ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें हाइवे पर बाइक आती दिखी, उन्होंने बाइक पर टॉर्च लगाई। इस पर बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। (रिपोर्ट- मयंक राजपूत, जालौन) (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)