देश Featured महाराष्ट्र

Omicron in India: महाराष्ट्र में अफ्रीकन देशों से लौटे 28 यात्री कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रॉन की हो रही है जांच

Omicron in India-corona

मुंबई: दुनिया भर में कोरोना के अब तक के सबसे खतरनाक संक्रामक ओमीक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इससे बचने के लिए भारत ने हर संभव कोशिश की, लेकिन फिर भी बेंगलुरू में दो संक्रमित आ ही गए। जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई है। जिसके बाद केंद्र और तमाम राज्य सरकारें और भी ज्यादा अलर्ट हो गई हैं। अब हर जगह अब उन लोगों की तलाश की जा रही है, जो हाल ही में एट रिस्क देशों से आए हैं या विदेश यात्रा करके आए हैं।

ये भी पढ़ें..अलीगढ़ः कॉलेज में तेंदुआ घुसने से दहशत, एक छात्र को नोचा, घंटों मशक्कत के बाद पकड़ा

अफ्रीकन देशों से लौटे 28 यात्री कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में अफ्रीकन देशों से आए 28 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 संक्रमित मुंबई और अन्य 18 ठाणे व पुणे जिले से हैं। इन यात्रियों की अब ओमीक्रॉन की जांच हो रही है। इन सभी यात्रियों ने कोरोना की दोनों डोज ली हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले एक महीने में ओमीक्रोन हाई रिस्क देशों से ढाई हजार लोग मुंबई आए हैं।

इनमें से 861 का आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की गई जिसमें 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए 3 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव गए जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मुंबई में गुरुवार को लंदन, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल, मॉरीशस व जर्मनी से आए 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा घबराने की जरुरत नहीं

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आगामी दो-तीन दिनों में आ जाएगी। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। ओमीक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाले अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र के सभी एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है और प्रभावित देशों से आए यात्रियों की लगातार जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)