लाइफस्टाइल

देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामले, कमजोर इम्यूनिटी वाले करें इन चीज़ों का सेवन

1_555_060220104057

नई दिल्लीः सम्पूर्ण भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने हाहाकार मचा रखा है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इस पर विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू को लागू करने का फैसला सरकार ने लिया है। अब सरकार इस पर क्या फैसला ले ये बाद की बात है, लेकिन इससे पहले हमें स्वयं अपने शरीर के बारे में सोचना होगा। दावा किया जा रहा है कि ये वैरिएंट कोरोना से ज़्यादा खतरनाक है तो हमें भी अपने स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान देना पड़ेगा। संपूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। जड़ी-बूटियों और औषधियों का सेवन करके न सिर्फ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है, साथ ही कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए औषधियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े और औषधियों के सेवन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ लाभदायक मानते हैं।

ऐसी कुछ औषधियां हैं जिनके रोजाना सेवन से विशेष लाभ हो सकता है।

1 - अश्वगंधा :
अश्वगंधा को वर्षों से तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। शरीर के दर्द और सूजन को कम करने के साथ इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है। यह जड़ी-बूटी एक प्रकार की एडाप्टोजेन भी मानी जाती है जो तनाव को प्रबंधित करने और इंसोम्निया को दूर करने में भी सहायता करती है।

2 - तुलसी :
तुलसी रामबाण दवा है जिसके सेवन मात्र से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया और सांस की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक इस जड़ी-बूटी का सेवन करके कई तरह के संक्रमण से बचने, चिंता, तनाव और थकान जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है। तुलसी में कई एंटीऑक्सिडेंट और शरीर को डिटॉक्स करने की भी क्षमता होती है।

3 - आंवला :
औषधियों के मामले मामले में आंवला भी एक प्रमुख नाम है। आंवले के सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह जड़ी-बूटी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करती है। फेफड़ों, मस्तिष्क, लिवर, और हृदय सहित महत्वपूर्ण अंगों के स्वस्थ कामकाज के साथ शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ावा देने में भी आंवला के सेवन को विशेष लाभकारी माना जाता है। आंवला में विटामिन सी, अमीनो एसिड, पेक्टिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।