पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ता कई मायनों में है फायदेमंद

नई दिल्लीः करी पत्ता की सुगंध खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है। साउथ इंडियन से लेकर पंजाबी तक कोई भी डिश बने, उसमें करी पत्ता का इस्तेमाल करने से उसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। आमतौर पर करी पत्ता का इस्तेमाल व्यंजन में सुगंध के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि छोटी सी बेहद कोमल दिखने वाली यह पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। करी पत्ता स्वाद में तीखा होता है, लेकिन बेहद आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है। यह बालों, त्वचा और पाचन को दुरूस्त रखने में बेहद उपयोगी होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, साथ ही शरीर को अंदर से भी फिट रखता है। करी पत्ता एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक, एंटी-डायसेंट्री गुणों से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही एनीमिया को ठीक करता है। इसके अलावा करी पत्ता दांतों की सेहत और दिल की कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। आइए जानते हैं कि करी पत्ते का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाए।

मुंहासे को करता है दूर
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखता है। विटामिन सी और ई से भरपूर करी पत्ता स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मुंहासे दूर करने के लिए एक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। ऐसे में करी पत्ता का सेवन रोज सुबह एक ताजा गिलास सब्जियों के जूस में 8-10 करी पत्ता मिलाकर करें, ये काफी फायदेमंद रहती है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के लिए एक गिलास छाछ में आधा छोटा चम्मच करी पत्ता पाउडर मिलाएं और उसका सेवन करें।

मोतियाबिंद की समस्या को करता है दूर
करी पत्ता आँखों की रोशनी तेज करता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करता है। करी पत्ते में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कॉर्निया और आँखों की सेंसटिव लेयर की रक्षा करता है।

मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी
करी पत्ता शरीर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसमें उपस्थित फाइबर भी शुगर के लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके पाचन को सुधारता है और वजन कम करने में भी सहायक होता है।

यह भी पढ़ेंःपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से खुलेंगे 10वीं से12वीं तक के स्कूल

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
करी पत्ता गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना बेहद उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 कटोरी करी पत्ते लें, उन्हें धूप में सुखाएं फिर उन्हें पीसकर छान लें और किसी बर्तन में स्टोर कर लें। मॉर्निंग सिकनेस और जी मचलाने जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले आधा छोटा चम्मच में लेकर इसका सेवन करें। करी पत्ता का यह पाउडर प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद फायदेमंद है।