Ranveer Singh की न्यूड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले-कोई सस्ता वाला नशा..

ranveer
ranveer

मुंबईः बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने अतरंगे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। फैंस भी उनकी यह तस्वीरे देख हैरत में है। दरअसल सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें वायरल हो रही है। अभी हाल में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ में काफी बोल्ड सीन दिये थे। लेकिन रणवीर सिंह ने तो बोल्डनेस में उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

तस्वीरों में रणवीर सिंह ने एक भी कपड़े नहीं पहने हुए हैं। यह देख उनके फैंस हैरान रह गये कि आखिर रणवीर सिंह को हुआ क्या है और इस तरह न्यूड होकर जमीन पर क्यों लेटे हुए हैं। लेकिन फिर यह पता चला कि रणवीर सिंह की यह न्यूड तस्वीरे एक मैगजीन की फोटोशूट की है। इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए खुद रणवीर सिंह ने कहा कि मुझे फिजिकली नेकेड होने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आत्मा नेकेड ही होती है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए मैंने कपड़े उतारे हैं। मैं तो हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं। मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। वहीं सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की तस्वीरों पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गयी है।

ये भी पढ़ें..Corona Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 21,880 नये संक्रमित…

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘कोई सस्ता वाला नशा किया है’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हाउ चिप’। वहीं एक यूजर ने रणवीर सिंह की तुलना उर्फी जावेद से की और कहा कि ‘उर्फी की साया लग गयी रणवीर को’। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आये थे। हालांकि यह फिल्म फ्लाॅप हो गयी। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ में दिखायी देंगे। फिल्म ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आयेंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…