Featured दुनिया

लांग्या वायरस का दंश झेल रहे चीन में अब बाढ़ बरपा रहा कहर, 16 लोगों की मौत

बीजिंगः कोरोना के बाद एक नए वायरस लांग्या का खतरा झेल रहे चीन में अब बाढ़ का कहर बरपा है। बाढ़ की चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग लापता है। बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासनिक आकलन भी किया जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बाढ़ की भयावह तस्वीर पेश करते हुए जानकारी दी है कि पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ पूरे इलाके के लिए मुसीबत बन गयी है। दर्जनों लोगों के गायब होने से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।

दरअसल अचानक हुई तेज बारिश से भूस्खलन होने की वजह से वहां की मुख्य नदी का रास्ता ही बदल गया जिससे पूरे क्षेत्र में बाढ़, तेज बहाव व जलभराव का संकट पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक दर्जनों लोग बाढ़ में बह गए और 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 36 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। भारी संख्या में वे लोग भी लापता हैं, जिनके बारे में अभी रिपोर्ट ही नहीं दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें..रांची से दिल्ली की हवाई सेवा बंद करेगी एयर इंडिया, इस...

स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई। दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से सूचना मिलने के बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए कदम दठाए गए। इसके बावजूद भारी जन-धन हानि हो चुकी है। बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासनिक आकलन भी किया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…