प्रदेश मध्य प्रदेश क्राइम

शादी के 1 महीने बाद नवविवाहित जोड़े ने फांसी लगा दी जान, परिवार में मचा कोहराम

new marride

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां ताला थाना अंतर्गत आमिन गांव में सोमवार-मंगलवार की‌ दरम्यानी रात नवदम्पति सिब्बू साहू और उसकी पत्नी प्रीति साहू ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार सुबह दोनों का शव संदेहास्पद तरीके से एक ही रस्सी से पंखे में फंदे से लटका मिले। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ताला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि विगत दो महीने पहले 30 अप्रैल 2021 को दोनों की शादी हुई थी। बताया जाता है की शिब्बू ट्रक चालक चलता था। शादी के बाद घर में ही रह रहा था और उसकी दो महीने पहले शिब्बू की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-मर्चेंट नेवी में पाएं एडवेंचर के साथ मोटी सैलरी, हमेशा रहती है मांग

दरअसल, करीब डेढ़ माह पूर्व ही शिब्बू साहू और प्रीति साहू की 30 अप्रैल 2021 को शादी हुई थी। शिब्बू पेशे से ट्रक ड्राइवर है लेकिन शादी के बाद से घर में ही रह रहा था। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग भी इस कदम से हैरान हैं। पुलिस ने परिवार के लोगों से बात की है। साथ ही कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है।