Featured दुनिया

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

NZ-min

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को स्वीकार किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-पूरे प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हूं।

वह पिछले रविवार से अपने परिवार के साथ घर पर ही आइसोलेट हैं। रविवार को उनके पति क्लार्क गेफोर्ड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को अर्डर्न की बेटी नेव संक्रमित हो गई थीं। इस बीच न्यूजीलैंड में 7441 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2503 मरीज देश के सबसे बड़े शहर आकलैंड में हैं।

ये भी पढ़ें..चंबा में टूरिज्म बढ़ाने की कवायद, हेरिटेज टाउन के तौर पर...

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि न्यूजीलैंड में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक 1,026,715 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। न्यूजीलैंड में सोमवार को सरकार को वार्षिक बजट पेश करना है। इसबार प्रधानमंत्री जैसिंडा की जगह उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन बजट पर मीडिया को संबोधित करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…