Featured मनोरंजन

Akanksha Dubey के सुसाइड केस में आया नया मोड़, कमरे में आया था एक शख्स, कैमरे में हुआ कैद

akanksha-dubey-death
akanksha-dubey-death मुंबईः भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की आत्महत्या ने कई लोगों को झकझोंर कर रख दिया है। आकांक्षा के अचानक सुसाइड करने पर हर कोई हैरान है। इस मामले में आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शनिवार को वह शूटिंग के लिए वाराणसी आई थीं। रविवार सुबह उसकी नई फिल्मों की शूटिंग होने वाली थी। लेकिन सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसका शव पंखे से लटका मिला। बता दें कि आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, जिस रात आकांक्षा ने आत्महत्या की, उस रात एक व्यक्ति उसे छोड़ने आया। यह शख्स आकांक्षा के कमरे में 17 मिनट तक रहा। तो कौन है वो शख्स जो आकांक्षा को छोड़ने आया था? इतनी देर आकांक्षा के कमरे में क्यों रहा यह शख्स? फैंस के दिमाग में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। शख्स के कमरे से चले जाने के बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम लाइव पर आईं। उस वक्त वह रोती हुईं नजर आई थीं। ऐसे में पुलिस का शक और बढ़ गया है। आकांक्षा वाराणसी के सारनाथ इलाके में होटल सोमेंद्र रेसीडेंसी में रुकी थीं। पुलिस होटल में पहुंची और व्यक्ति के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। लेकिन होटल स्टाफ ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। कई चौंकाने वाला खुलासा होने की संभावना है। ये भी पढ़ें..Rakhi Sawant ने की Malaika Arora की चाल की काॅपी, बोलीं-अब... होटल के मैनेजर का कहना है कि आकांक्षा जब होटल आईं तो चल भी नहीं पा रही थी। एक व्यक्ति उसे छोड़ने आया था। वह उसे कमरे में ले गया। होटल के प्रबंधक ने कहा कि वह वहां 17 मिनट तक रहे। खबरों के मुताबिक शनिवार को आकांक्षा अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। रात 8 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात की थी। फिर होटल के कमरे में बनी एक रील को साढ़े आठ बजे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। फिर वह पार्टी में चली गई। दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर वह पार्टी से वापस होटल आ गईं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)