Samantha Ruth Prabhu : फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच रिलेशनशिप की बातें और अफवाहें हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब चर्चा है कि, Samantha Ruth Prabhu और डायरेक्टर राज का अफेयर शुरू हो गया है। इस पर खूब चर्चा हो रही है और अब हर कोई सच जानने को उत्सुक है।
होटल के कमरे में दिखे त्रिविक्रम और सामंथा
बता दें, तेलुगु निर्देशक त्रिविक्रम सामंथा के साथ एक ही होटल में ठहरे थे और जब उनकी पत्नी ने दोनों को एक साथ देखा तो उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोगों को उनके रिश्ते पर चर्चा करने का मौका मिला। हालांकि, इसमें कोई सच्चाई है या नहीं, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि, इन दोनों के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है। ये खबर तब आई जब नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली।
गौरतलब है कि, नागा चैतन्य और शोभिता ने 8 अगस्त को सगाई कर ली। जिसके बाद से ही नेटिज़न्स ने नागा चैतन्य को खूब ट्रोल किया। अब जब सामंथा के अफेयर की चर्चा शुरू हुई तो फैंस खुश हैं। हालांकि, इन सब बातों में कितनी सच्चाई है ये अभी भी कोई नहीं जानता।
ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor की फिल्म ‘कमीने’ के 15 साल पूरे, फैंस ने की सीक्वल की मांग
साल 2017 में हुई थी सामंथा और नागा की शादी
सामंथा और नागा की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2017 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए। उनके अलग होने से हर कोई हैरान था। अलग होने के बाद वर्ष 2022 में सामन्था को मायोसिटिस हो गया। इसके बाद उन्होंने खुद को समय देने के लिए काम से ब्रेक ले लिया। अब वह सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी।