Home देश National Maritime Day: पीएम बोले-आठ वर्ष में भारतीय समुद्री क्षेत्र ने नई...

National Maritime Day: पीएम बोले-आठ वर्ष में भारतीय समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ

नई दिल्लीः भारत में राष्ट्रीय समुद्र दिवस (National Maritime Day) यानि नेशनल मैरीटाइम डे 5 अप्रैल को मनाया जाता है। जबकि वर्ल्ड मैरिटाइम डे सितंबर माह के अंतिम गुरूवार को मनाया जाता है, वहीं भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) हर साल 5 अप्रैल को मनाया जाता है। दोनों अलग अलग दिन मनाए जाते हैं। राष्ट्रीय समुद्री दिवस भारत के लिए बहुत खास है। दरअसल, राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 महासागरों में व्यापार को सुविधाजनक बनाकर समुद्री अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक है। इस समय संसार विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ा है। केवल एक ही चिंगारी पूरी दुनिया को विश्वयुद्ध में धकेल सकती है जिसके असर को देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें..पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने दिया इस्तीफा

इसलिए आज भारत को अपनी सीमाओं की सुरक्षा (Defense) पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान देने की की जरूरत है जिसमें जमीनी सीमा के अलावा समुद्री सीमा भी शामिल है। इसलिए 5 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय समुद्री दिवस का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 8 वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले 8 वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।”

मोदी ने कहा, “पिछले 8 वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।” मोदी ने कहा, “जबकि हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं, हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version