spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडNanital News : फांसी के फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक...

Nanital News : फांसी के फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक , जांच में जुटी पुलिस

Nanital News : भीमताल स्थित विकास भवन के समीप मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस  

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 21 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र पप्पू निवासी रहपुरा बरेली के रूप में हुई। युवक के शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। माना जा रहा है कि वह रात्रि में पेड़ से फंदे पर लटका होगा। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की तलाश शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ेंः- मासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम , आरोपी गिरफ्तार

Nanital News : शव का कराया गया पोस्टमार्टम  

पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि, वह स्वयं पेड़ पर फंदा डालकर लटका अथवा किसी ने इस घटना को अंजाम दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें