Home उत्तराखंड नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी जीप, सामने आया...

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी जीप, सामने आया दर्दनाक मंजर

 Nainital Road Accident

Nainital Road Accident: नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक जीप के खाई में गिरने की सूचना मिली है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जीप में 9 लोग सवार थे। कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। हादसे की जानकारी नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच रहा है। दरअसल, आज सुबह ये जीप यात्रियों को लेकर जा रही थी।
छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने हादसे की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान पायलट की मौत, सामने आई ये बड़ी वजह

ग्रामीणों ने दो लोगों को बचाया

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सड़क हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिरी है। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बचाकर सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि अगर जीप खाई में गिरी तो कई लोगों की मौत हो सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version