Featured राजस्थान क्राइम

सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार, ईमेल में था सलमान खान का भी नाम !

dhakad-ram-vishnoi - arrested
salman-khan-dhakad-ram जोधपुरः बॉलीवुड दबंग सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उसे पकडने के लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया। पकड़े गए आरोपी ने ई-मेल के जरिए धमकी दी थी। लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां निवासी 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को रविवार को उसके घर से पुलिस गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस को सौप दिया। जहां पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई। आरोपी राम विश्नोई के जोधपुर में होने की सूचना पर मुंबई पुलिस के एएसआई बजरंग जगताप जोधपुर पहुंचे। पुलिस ने टीम गठित कर उसे पकड़ कर मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस की इस टीम में एएसआई राणाराम, भारूराम, हैडकांस्टेबल शैतानाराम, कांस्टेबल नरपत, गजेंद्र एवं अतुल कुमार शामिल थे। ये भी पढ़ें..झाबुआ से गिरफ्तार विक्रांत भूरिया, राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने पर ट्रेन रोककर किया था प्रदर्शन लूणी थानाधिकारी पारीक ने बताया कि 24 मार्च को पंजाब पुलिस भी जोधपुर आई थी। आरोपी पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता और सिद्धू मूसेवाला को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इन एपिसोड में वह वांछित चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज होने के साथ 12, 22 सितंबर को जोधपुर के सरदारपुरा थाने में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए धाकड राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बता रखा है। जोधपुर पुलिस उसका स्थानीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। क्योंकि कई फोटो हथियार के साथ सोशल मीडिया में डाले गए है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)