Home अन्य क्राइम Giridih: फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाई रकम, मुंबई पुलिस ने किया...

Giridih: फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाई रकम, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

cyber-crime-in-jharkhand

cyber-crime

cyber fraud from Giridih: गिरिडीह : साइबर ठगों की तलाश में गिरिडीह पहुंची मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।

बताया गया कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग थाने के एसआई एकनाथ चंद्रकांत के नेतृत्व में एएसआई रोहित और सिपाही आए थे। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश वर्मा और राजा तुरी शामिल हैं। प्रकाश वर्मा बेंगाबाद के बेलाटांड़ गांव का रहने वाला है, जबकि राजा तुरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपीठ का रहने वाला है।

नर्स के खाते से उड़ाए थे 50 हजार रुपये

मुंबई थाने के एसआई एकनाथ के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पिछले अगस्त में मुंबई के रमाबाई अंबेडकर मार्ग थाना क्षेत्र के सेंट जॉर्ज अस्पताल की नर्स ज्योतिषी बरई के बैंक खाते से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी (cyber fraud) की थी। पूछताछ के दौरान प्रकाश वर्मा और राजा तुरी ने कबूल किया कि उन्होंने फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ाये हैं।

यह भी पढ़ेंः-ED Raid: ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर ईडी की कार्रवाई, सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर रेड

आईपी एड्रेस से पुलिस ने ट्रेस की लोकेशन

पीड़ित नर्स ने मुंबई के रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस जांच में दोनों का आईपी एड्रेस गिरिडीह के बेंगाबाद और सेंट्रल पीठ का निकला, फिर शनिवार को ही मुंबई पुलिस गिरिडीह (Giridih) पहुंची और नगर थाने की मदद से दोनों को पकड़ लिया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version