प्रदेश Featured महाराष्ट्र

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को किया गिरफ्तार

raj

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर रिलीज करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के अनुसार अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। इस मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया और बाद में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी ले जाया गया। राज कुंद्रा को आज कोर्ट में भी पेश किया जायेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के पास राज कुंद्रा के खिलाफ इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं और वह इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता भी प्रतीत होते हैं। पिछले कुछ समय से राज कुंद्रा किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में चल रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री एवं मॉडल पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ क्रिमिनल केस किया था।

यह भी पढ़ेंःदेवशयनी एकादशी पर बन रहा शुक्ल और ब्रह्म का शुभ योग, आज जरूर सुनें यह कथा

पूनम पांडे का आरोप था कि देश और बाहर से बार-बार आ रहे कॉल से वह परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में एक टैगलाइन (कॉल मी, आई स्ट्रिप फॉर यू ) के साथ उनके ऐप पर लीक हो गया था। उनका दावा है कि इस ऐप को राज कुंद्रा की कंपनी ही संचालित कर रही थी। फिलहाल राज कुंद्रा मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में हैं और आज कोर्ट में उनकी पेशी होनी है।