सर्दी-जुकाम के साथ ही कई गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज है मुलेठी, जानें इसके फायदे

mulethi
mulethi

नई दिल्लीः यष्टिमधु अथवा जेष्टमधी के नाम जाना जाने वाला मुलेठी न सिर्फ सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम दिलाती है, बल्कि इसका उपयोग गंभीर बीमारियों में भी है। यह कैंसर के रोगियों को स्वस्थ रखने वाली औषधि तो है ही, मधुमेह (शुुगर) को भी कंट्रोल में रखता है। मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शरीर को क्षमता मिलती है। मुलेठी में कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायॉटिक और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी और वायरल फ्लू से भी बचाव होता है।

मुलेठी के सेवन से कई बीमारियां होती हैं दूर
गले की खराश और गला दर्द जैसी समस्या से मुलेठी आराम देती है। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग खांसी और जुखाम के लिए होता है। इसका प्रयोग कई गंभीर से गंभीर रोगों से छुटकारा पाने के लिए भी होता है। मुलेठी सेवन के अनेक फायदे हैं। त्वचा की सूजन और संक्रमण भी इससे ठीक होता है। एक्जिमा, खुजली, लालिमा, स्केलिंग और सूजन भी ठीक होता है। ईरानी जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च के एक लेख के अनुसार ग्लाइसीरिजा ग्लबरा अर्क या मुलेठी जड़ का अर्क, बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी होता है। पेट की परेशानी और अल्सर में भी यह कारगर है। मुलेठी की जड़ में मौजूद ग्लैब्रिडिन और ग्लैब्रेन युक्त अर्क ही फ्लेवोनोइड्स हैं। यह पेट की परेशानी, मतली, पेट दर्द और पेट की मरोड़ को कम करता है।

मुलेठी में पाये जाते हैं कैंसररोधी गुण
मुलेठी के सेवन से कैंसर से बचाव संभव है। इसमें कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। मुलेठी में एंटी कार्सिनोजेन गुण है। इसलिए, यह कैंसर को पनपने और कैंसर के कारण डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाता है। यह प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। कैंसर से बचाव के लिए मुलेठी का पानी पीना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके चबाकर भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें..लगातार तापमान में गिरावट से बढ़ सकता है रक्तचाप, बरतें ये…

हेपेटाइटिस सी के इलाज में कारगर
मुलेठी, हेपेटाइटिस सी के इलाज में कारगर है। जापान में इलाज के लिए मुलेठी के इंजेक्शन के रूप में उपयोग करते हैं।

डायबिटीज से बचाव
मुलेठी, डायबिटीज जैसी गंभीर और उम्र भर साथ रहने वाली बीमारी से बचाती है। मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण यह डायबिटीज से सुरक्षित रखती है। इसके अर्क का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज के स्तर में कमी आती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)