Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डMP News : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, क्षेत्र में दशहत...

MP News : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, क्षेत्र में दशहत का माहौल

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार रात एक मकान पर जमकर फायरिंग की। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल में आधी रात एक बजे के करीब की है। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक गोली घर की दीवार में जाकर लगी है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के पास ही लगे सीसीटीवी में बाइक सवार आते और जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी           

हजीरा थाना पुलिस ने बताया कि, कांच मिल निवासी प्रदीप पुत्र सूर्य कुमार शर्मा निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शनिवार रात खाना खाकर आराम कर रहे थे, तभी उनके घर के बाहर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो बाइक सवार हाथ में कट्टा लहराते हुए भाग गए। इसके बाद जब उन्होंने पलटकर देखा तो घर के दरवाजे के पास प्लास्टिक पाइप के एक तरफ दीवार व दरवाजे में गोली धंसी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

ये भी पढ़ेंः- Delhi elections 2025: भाजपा की प्रचंड जीत, ऐसे तोड़ा ‘AAP का तिलिस्म’

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस    

पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो बाइक से आए युवक गोली चलाते हुए नजर आए। अब पुलिस आगे लगे सीसीटीवी चेक कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें