मध्य प्रदेश Featured राजनीति

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की MP एंट्री, प्रियंका गांधी भी 4 दिन रहेंगी राहुल के साथ

Bharat-Jodo-Yatra

बुरहानपुरः कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई। इस यात्रा के बोदरली गांव पहुंचने पर जोरदार व परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी की यात्रा का काफिला बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ था। बोरदली पहुंचने पर राहुल गांधी की आरती उतारी गई। यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें..Shraddha Murder: श्रद्धा के हत्यारे आफताब का आज हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट, कल कोर्ट में कबूला था जुर्म

बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने लोक नृत्य पेश कर अगवानी की। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी की यात्रा के साथ पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा तमाम नेता साथ चल रहे है। ज्ञात हेा कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है।

इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा, कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

राहुल की यात्रा में प्रियंका भी होंगी शामिल

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मध्य प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। भारत जोड़ो यात्रा को आज प्रियंका गांधी का साथ मिलेगा। आज रात 9 बजे प्रियंका गांधी बुरहानपुर में इस यात्रा से जुड़ गई है। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे भी होंगे। प्रियंका यात्रा में दो दिन तक रहेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)