मध्य प्रदेश Featured

गर्मी व लू के थपेड़ों से बेहाल बच्चों को डीएम ने दी राहत, बदली स्कूलों की टाइमिंग

school-chide

भोपालः मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से उछाल मार रहा है। गर्मी और लू का असर भी बढ़ रहा है, इन स्थितियों से बच्चों को बचाने के लिए राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में स्कूलों (school) के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल आज यानी बुधवार से सुबह सात बजे से 12 बजे तक चलने लगे हैं। राज्य के कई हिस्सों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, इसके अलावा दिन की धूप चुभन पैदा कर रही है। वहीं लू भी अपना असर दिखा रही है।

ये भी पढ़ें..श्रीलंका में राजनीतिक उठापटक ! राष्ट्रपति ने 5 दिन बाद हटा दी इमरजेंसी, चीन के खिलाफ बढ़ा गुस्सा

इसी को ध्यान में रखकर भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने स्कूलों (school) के समय में बदलाव का आदेश मंगलवार की रात को जारी किया। जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके चलते राजधानी के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के अध्यापन का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक किया गया है, वहीं परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होंगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार से विद्यालयों में अध्यापन का काम सुबह सात बजे से शुरू हो गया।

वहीं जबलपुर में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों बेहाल बच्चों के लिए राहत भरी खबर आई है। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने दोपहर 12 बजे के बाद सरकारी और गैर सरकारी स्कूल (school) खोलने पर रोक लगा दी है। बता दें कि जबलपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है और लू का व्यापक असर दिख रहा है। कलेक्टर ने स्कूलों को जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में गर्मी के मौसम की वजह से दिन के तापमान में लगातर वृद्धि हो रही है। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल में अध्यापन कार्य होने से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)