विशेष

नेपाल की पर्वतारोही ने 10वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत को किया फतह

Mount-everest-min-150x150-1-1

काठमांडू: एक नेपाली महिला ने गुरुवार को 10वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे माउंट कोमोलंगमा (Mount Qomolangma) को फतह किया। नेपाली सरकार के संपर्क अधिकारी खिम लाल गौतम ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि 48 वर्षीय लखपा शेरपा नेपाल की ओर से 8848.86 मीटर ऊंचे माउंट कोमोलंगमा (Mount Qomolangma) की चोटी पर सुबह साढ़े छह बजे पहुंची। "कोमोलंगमा" माउंट एवरेस्ट का तिब्बती नाम है।

ये भी पढ़ें..महिंदा राजपक्षे सहित 12 नेताओं के देश छोड़ने पर लगी रोक,...

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अभियान का आयोजन करने वाले सेवन समिट क्लब के प्रमुख मिंगमा गेलू शेरपा के अनुसार, इससे पहले उसने चीन के साइड से चोटी का फतह किया था। उन्होंने सिन्हुआ को बताया, "एक नेपाली महिला को इतिहास बनाते हुए देखना खुशी की बात है। इसने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।"

गौतम के अनुसार, मौसम का लाभ उठाते हुए लगभग 150 पर्वतारोहियों ने गुरुवार सुबह माउंट कोमोलंगमा पर चढ़ाई की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)