देश Featured

देश में कोरोना के एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा मिले मरीज

corona

नई दिल्लीः भारत में पिछले 24 घंटों की अवधि में 17,070 कोविड मामले सामने आये हैं। जो पिछले दिन की संख्या 18,819 से कुछ कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। इसी अवधि में देश में 23 और कोविड मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,139 हो गई। सक्रिय केस भी बढ़कर 1,07,189 हो गया है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.25 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 14,413 रोगियों के ठीक होने से रिकवरी दर 4,28,36,906 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत है। इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी मामूली रूप से घटकर 3.40 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.59 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 5,02,150 जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.28 करोड़ से अधिक हो गई।

ये भी पढ़ें..असमानताओं के बावजूद, जून में बारिश सामान्य

देश में अब तक 197 करोड़ 74 लाख से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 67 हजार टीके लगाए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कुल 193.53 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी कोरोनारोधी टीके की 11.36 करोड़ खुराक मौजूद है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…