देश Featured

देश में बीते 24 घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 166 लोगों की हुई मौत

corona

नई दिल्लीः भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 15,981 नए कोविड मामले सामने आए और इस दौरान कुल 166 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि मौतों की नई संख्या के साथ महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,51,980 हो गई है।

वहीं राहत की बात है कि पिछले आठ दिनों लगातार एक दिवसीय मामले 20,000 से कम आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 17,861 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर भी 98.08 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम शिखर पर है। सक्रिय आंकड़ा वर्तमान में 2,01,632 का है, जो 218 दिनों में सबसे कम है।

यह भी पढ़ें-बाल सुधार गृह में बंद किशोर ने की खुदकुशी, मौके का...

सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.59 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में लोगों को वैक्सीन की कुल 8,36,118 खुराक दी गई। रिपोर्ट के अनुसार,कोविड टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह 7 बजे तक बढ़कर 97.23 करोड़ हो गया है। यह 96,05,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)