यूपी विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कुल 18 घण्टे 11 मिनट चला सदन

yogi1
yogi1

लखनऊः यूपी की 18वीं विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस बार भी पांच उपवेशनों की कार्यवाही के दौरान एक बार भी सदन स्थगित नहीं हुआ। विधानसभा पूर्व में हुई कार्यवाहियों में इस बार सबसे अलग रहा। एक दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इस दिन महिला सदस्यों ने ही सदन में अपनी बात रखी। सदन की कार्यवाही कुल 18 घण्टे 11 मिनट चली। इस मानसून सत्र में दो विधेयक दंड प्रक्रिया संहिता उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2022 और उत्तर प्रदेश लोक तथा निजि सम्पति क्षति वसूली संशोधन विधेयक 2022 पारित हुए। यह सत्र 19 सितंबर से शुरू हुआ था।

कार्यवाही के दौरान अल्पसूचित प्रश्न 01, तारांकित प्रश्न 639, अतारांकित प्रश्न 2487 प्राप्त हुए। इनमें कुल 627 प्रश्न उत्तरित हुए। इसमें 1553 प्रश्न (43.23 प्रतिशत) आनलाइन प्राप्त हुए। इसी प्रकार सरकार से वक्तव्य मांगने वाले नियम 51 के तहत 466 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इन्हें वक्तव्य के लिए 11 व केवल वक्तव्य के लिए चार एवं ध्यानाकर्षण के लिए 101 को स्वीकार किया गया। 19 सितम्बर से प्रारम्भ हुए 18वीं विधान सभा के द्वितीय सत्र में नियम-301 के तहत कुल 327 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें 105 को स्वीकृत किया गया। जबकि 222 सूचनाओं को अस्वीकृत किया गया। नियम 56 में कुल 58 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिसमें सात अग्राह्य हुईं जबकि दो सूचनाओं पर ध्यानाकर्षण किया गया। इस सत्र में कुल-1844 याचिकाएं सदन में प्राप्त की गयीं। इसमें 1072 ग्राह्यता के उपरान्त स्वीकार की गयीं। सदन की कार्यवाही के दौरान नियम 56 के तहत विभिन्न प्रकार के जनहित के प्रश्नों को उठाया गया। नियत सीमा से अधिक प्रस्तुत एवं विलम्ब से प्राप्त 772 याचिकाएं अग्राह्य हुईं।

ये भी पढ़ें..रांची पहुंचे प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, अपना दल (एस) के नेता राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता आराधना मिश्रा ‘मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की। पांच उपवेशनों में हुई कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष की तरफ से उठाये गये नियम 51, 56, 301 एवं अन्य सूचनाओं, बिलों के पारण और बहसों पर समाधान परक उत्तर देकर सदन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…