देश Featured

Monsoon 2022: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इस दिन दस्तक देगा मानसून

rain

नई दिल्लीः देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल जल्दी दस्तक देगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है, जबकि यह 1 जून के आसपास आता है। मानसून के आने का देश में बेसब्री से इंतजार किया जाता है क्योंकि इसका भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें..Sohail Khan Divorce: शादी के 24 साल बाद तलाक लेंगे सोहेल खान-सीमा खान

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, इस साल, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरूआत सामान्य तिथि से पहले होने की संभावना है। केरल में मानसून के 27 मई को चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ आने की संभावना है। मानसून सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर में दस्तक देगा और मानसूनी हवाएं फिर बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में आ सकता है।

आईएमडी ने कहा, भूमध्य हवाओं के तेज होने के साथ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 15 मई के आसपास बारिश होने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने बताया कि, पछले आंकड़ों से पता चलता है कि अंडमान सागर में मानसून के आने की तारीख का केरल में मानसून की शुरूआत का कोई लेना देना नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)