spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशMohan Yadav Japan visit: ऐतिहासिक मंदिरों और कैसल का किया भ्रमण

Mohan Yadav Japan visit: ऐतिहासिक मंदिरों और कैसल का किया भ्रमण

Mohan Yadav Japan visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों का भ्रमण किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्यप्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेन्जूशेंजेन्डो और तोजी मंदिर का भ्रमण किया।

Mohan Yadav Japan visit: जाना इतिहास

जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो में निजो-जो कैसल का भ्रमण किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने शेन्जूशेंजेन्डो मंदिर का भी भ्रमण किया, जो अपनी अनूठी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मिलेगा बढ़ावाः सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक और औद्योगिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं और इन्हें और मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशे जा रहे हैं, ताकि पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जापान की ऐतिहासिक संरचनाओं और उनके संरक्षण के अनुभव से सीख लेकर मध्यप्रदेश के पर्यटन और विरासत स्थलों के विकास में नवाचार लाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरे को प्रदेश के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ेंः-MahaKumbh 2025: अमृत और प्रमुख स्नानों पर VIP मूवमेंट होगा बैन, नहीं रहेगा कोई प्रोटोकॉल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें