Uncategorized

मोदी सरकार ने दो साल में 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

Chinese-citizens-

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन कर देश में रह रहे 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया है। ये नोटिस 2019 से 2021 के दौरान दिए गए। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। गृहमंत्रालय के मुताबिक, 2 सालों के दौरान 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया, तो वहीं 117 लोगों को देश से निर्वासित भी किया गया है।

ये भी पढ़ें..जबलपुर अग्निकांडः अस्पताल के डायरेक्टर सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज, मैनेजर गिरफ्तार

वहीं जानकारी के मुताबिक 726 लोगों को वीजा शर्तों के उल्लंघन और अन्य नियमों की अनदेखी के चलते प्रतिकूल सूची में रखा गया है। गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक और अन्य लोगों पर सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस थमाया गया है। वहीं कई लोगों को जांच सूची में रखा गया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार समय समय पर नौकरी और अन्य कामों से भारत आकर रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्यवाही करती आई है। इनमें से ज्यादातर विदेशी वीजा नियमों और अन्य अवैध कृत्यों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, जिन्हें पहले नोटिस दिया जाता है फिर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। कुछ दिनों पहले ही नोएडा एसटीएफ ने हवाला कारोबार से जुड़े तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से उनके भारतीय फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपी पूर्व में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक और उसके दोस्त नटवरलाल के करीबी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)