Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

Modi @72 : PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत राहुल-नीतीश ने भी दी शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। गृह मंत्र अमित शाह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम नेताओं पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें..PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन आज पर प्रदेश भर में रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे

बता दें कि भाजपा इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। वहीं, आज ही नामीबिया से 8 चीतों को लेकर स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लैंड हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को छोड़ेंगे।

अमित शाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।'

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1570957364723093506?s=20&t=DbMfRkY23jzRprRlzcbXAw

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा व समर्पण का प्रतीक है। शाह ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,"देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।"

https://twitter.com/AmitShah/status/1570948153339449346?s=20&t=DbMfRkY23jzRprRlzcbXAw

उन्होंने कहा, "मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से नरेन्द्र मोदी ने माँ भारती को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है।"

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घा

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1570958936261660672?s=20&t=DbMfRkY23jzRprRlzcbXAw

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक लाइन का ट्वीट करके कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।' वहीं बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद यहां मचे सियासत घमासान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है। हालांकि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खबर लिखे जाने तक पीएम को जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)