दरिंदगी की हदः 33 लोगों ने बारी-बारी से लूटी नाबालिग की आबरू, रोंगटे खड़े कर देगी मासूम की दर्द भरी दास्तां

दुष्कर्म
दुष्कर्म
demo pic

मुंबईः देशभर में महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ठाणे जिले में 15 वर्ष की एक नाबालिग से अलग-अलग समय में 33 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 24 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें..शर्मसार! तलाक ले चुके पति ने दोस्त संग मिल किया पूर्व पत्नी से दुष्कर्म

15 वर्षीय लड़की का 33 लोगों ने किया रेप

बता दें कि ये दिल दहला देने वाली घटना कल्याण के निकट डोंबीवली की है। यहां इसी साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में पहली बार 15 वर्षीय एक लड़की से पहले उसी के साथी ने रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। फिर यही वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर कुल 33 लोगों ने उसी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। ये दुष्कर्म 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच डोंबीवली, बदलापुर, मुरबाड व रबाले में हुए हैं। इस रेपकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आइपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच के लिए एसआईटी टीम गठित

वहीं अब इस पूरे मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली ढोले के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया है। पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म करने वाले जिन 33 लोगों के नाम बताए हैं, उनमें से 24 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ठाणे में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी की है, मुकदमा दर्ज़ हुआ है। जांच में तेजी लाई जाएगी। जो लोग गुनहगार हैं उनके खिलाफ चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर दोषियों को दंडित किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)