प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Meerut: भाजयुमो नेता की संदिग्धावस्था में मौत, बेड पर मिला गोली लगा शव

BJYM-nishank-garg
BJYM-nishank-garg मेरठः जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यू गोविंदपुरी कॉलोनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार को उसका शव घर में बेड पर पड़ा मिला। भाजयुमो नेता का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू गोविंदपुरी निवासी निशांक गर्ग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी थे। निशांक के पिता राजेश गोयल हैं। जब निशांक पांच वर्ष के थे तभी उनके फूफा आनंद गर्ग ने कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक उन्हें गोद ले लिया था। तब से वह अपने फूफा के साथ ही रहते थे। निशांक ने फरवरी 2014 में अशोकपुरी निवासी सोनिया प्रजापति उर्फ सोनी से लव मैरिज की थी। निशांक के आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी भी है। निशांक की पत्नी सोनी के मुताबिक, शुक्रवार को निशांक नशे की हालत में घर आए और फिर लड़ाई करने लगे। ये भी पढ़ें..बच्ची की हत्या के आरोपितों के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस... निशांक ने पत्नी के साथ मारपीट भी की और गुस्से में रिवाल्वर भी निकाल ली। इससे नाराज होकर सोनी अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अपने मायके अशोकपुरी चली गई। इसके बाद शनिवार सुबह सोनी अपने जेठ गौरव गोयल के घर पहुंची और फिर उसी के साथ अपने घर लौटी तो वहां कमरे में निशांक का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा मिला। निषांक के सीने में गोली लगी हुई थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। क्षेत्राधिकारी दौराला अभिषेक पटेल, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)