Featured मनोरंजन

Neena Gupta की बेटी मसाबा ने बाॅयफ्रेंड के साथ गुपचुप रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

masaba-gupta-wedding

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने बाॅयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप विवाह कर लिया है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि शादी उसी सुबह हुई थी। पोस्ट के बाद प्रशंसकों और सेलेब दोस्तों के बधाई संदेशों से भर गया। रिया कपूर, अथिया शेट्टी, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना और दीया मिर्जा सहित कई लोगों ने मसाबा गुप्ता को बधाई दी है। मसाबा ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कीं हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

तस्वीरों में दोनों को साधारण पारंपरिक पोशाक में कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां मसाबा ने पिंक और गोल्डन लहंगा पहना हुआ है, जिसमें सोने के आभूषण हैं। सत्यदीप मिश्रा ने हल्के रंग का कुर्ता पहना है। दूसरी तस्वीर एक क्लोज-अप है जहां दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। मसाबा ने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, मेरे शांति से भरे समंदर से मैंने आज सुबह शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियों में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम… और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए शुक्रिया। ये जबरदस्त होने वाला है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

ये भी पढ़ें..Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने इस तरह मनाया अपना...

शो के दौरान हुआ दोनों को प्यार
मसाबा गुप्ता को नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ में देखा गया था। इस शो में सत्यदीप मिश्रा ने उनके पति की भूमिका निभाई थी। शो के सेट्स पर दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद वो मुलाकात प्यार में बदल गई। मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा से पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर मधु मंटेना से विवाह किया था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं सत्यदीप मिश्रा की पहली शादी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से हुई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)