Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजस्थानMap Project : राजस्थान के 10 नगरीय निकायों में संपत्तियों का ड्रोन...

Map Project : राजस्थान के 10 नगरीय निकायों में संपत्तियों का ड्रोन से होगा सर्वे

Map Project : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में मैप प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया है।

Map Project : इन 10 शहरों का हुआ चयन

इस प्रोजेक्ट के तहत भिवाड़ी, किशनगढ़, ब्यावर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पुष्कर, बगरू, बहरोड़, नवलगढ़ और नाथद्वारा में नगरीय निकायों के संपूर्ण भू-क्षेत्र का ड्रोन सर्वे के माध्यम से डिजिटल मैपिंग करवाकर भू-अधिकार रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। इससे भूमि संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान होगा और पारदर्शी होगी।

Map Project : आम लोगों को मिलेगी राहत

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे। डीएलबी निदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मैप प्रोजेक्ट शहरी विकास को नई दिशा देगा। इससे शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का सटीक सीमांकन संभव हो सकेगा। संपत्ति स्वामित्व की जानकारी भी दर्ज होगी और भू-अभिलेख डिजिटल रूप में उपलब्ध होगा। इससे आम लोग एक क्लिक में अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः-मासूम से रेप के बाद की हत्या , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम , आरोपी गिरफ्तार

यह पहल भूमि विवादों को कम करने, संपत्ति के अधिकार सुनिश्चित करने और व्यवस्थित शहरी विकास को गति देने में सहायक होगी। उन्होंने आम जनता से इसमें सहयोग करने की अपील की है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें