Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

एक चम्मच देशी घी के रोजाना सेवन से कई बीमारियां रहती हैं दूर

ghee2

नई दिल्लीः भारतीय व्यंजन में देशी घी का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से किया जा रहा है। देशी घी के उपयोग से खाने का स्वाद तो दोगुना होता ही है। साथ ही देशी घी के नियमित सेवन से शरीर भी स्वस्थ रहता है। देशी घी शरीर को ऊर्जावान बनाने के साथ ही कई बीमारियों से दूर रखता है। देशी घी में कई तरह के आयुर्वेदिक गुण पाये जाते हैं। जो शरीर को सेहतमंद बनाये रखते है। देशी घी बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। वर्तमान समय में देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सक यही सलाह देते हैं कि कोरोना को दूर रखने के लिए शरीर का इम्यून पाॅवर मजबूत होना बेहद जरूरी है।

शरीर को रोगमुक्त और चुस्त-दुरूस्त रखने में घी बेहद मददगार साबित होता है। घी में विटामिन ए, के, इ, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। घी के सेवन के कई फायदे होते हैं। घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। साथ ही ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म को सही करता है, जिससे अमाशय सुचारू रूप से काम करने लगता है। शरीर की कोशिकाओं के लिए घी बेहद लाभदायक होता है। लेकिन लोग घी का सेवन इसीलिए नहीं करते हैं कि इससे वजन बढ़ेगा। यह सही है अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। इसलिए घी के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज पर भी जरूर ध्यान दें।

यह भी पढ़ेंःनिर्देशक आनंद तिवारी के साथ विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री अंगिरा धर

रोजाना खाने के साथ एक चम्मच घी जरूर खायें। इससे शरीर में कोशिका का विकास होता है। साथ ही यह शरीर में मौजद पोषक तत्वों का अवशोषण कर महत्वपूर्ण हार्मोन को उत्सर्जित करता है। घी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होती है। घी खाने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। घी के सेवन से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाला ब्यूटीरिक एसिड, विटामिन-ए और सी इम्यून सिस्टम मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है। उन्हें रोजाना एक चम्मच घी जरूर खाना चाहिए। घी में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।