spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डPriyanka Chopra के भाई की सगाई में शामिल हुईं मन्नारा, फंक्शन का...

Priyanka Chopra के भाई की सगाई में शामिल हुईं मन्नारा, फंक्शन का वीडियो वायरल

Mumbai: बॉलीवुड देसी गर्ल Priyanka Chopra के घर इस वक्त शादी की शहनाई बज रही है। दरअसल, प्रियंका के भाई जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। वहीं इस वक्त देसी गर्ल के घर में उनके भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्में चल रही हैं। चोपड़ा परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वहीं शादी के फंक्शन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका अपने भाई के साथ शादी की रस्म में शामिल होती नजर आ रही है।

वीडियो में Priyanka Chopra की मौसी और परिणीति की मां रीना चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा सहित पूरा परिवार नजर आ रहा है। सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हन की बात करें तो वो एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी करने जा रहे हैं। ये सिद्धार्थ और नीलम के फंक्शन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका ने नए जोड़े को दिया आशीर्वाद  

सामने आए वीडियो में Siddharth Chopra और Neelam Upadhyay अपनी अंगूठियां एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बाद में कपल को उनकी रिंग को कैमरे के सामने से फ्लॉन्ट करते भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही कपल ने प्रियंका के पैर छुए और एक्ट्रेस ने अपने भाई और होने वाली भाभी को आशीर्वाद दिया।

भाई को दूल्हा बना देख प्रियंका ने जताई खुशी  

इस दौरान प्रियंका अपने भाई को दूल्हा बनने देख काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रीना चोपड़ा ने शेयर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके डिलीट कर दिया था। हालांकि, जब तक वो इसे डिलीट करती तब तक ये वायरल हो चुका था। इसे शेयर करते हुए रीना ने कैप्शन में लिखा था, ‘हां, गुच्ची नीलम ने यह कर दिखाया। पति-पत्नी के रूप में इस नई भूमिका में आपको देखना बहुत अच्छा लग रहा है और हम आप दोनों को दुनिया की सारी खुशियां मिले इसकी कामना करते हैं! भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।’

ये भी पढ़ें: भारत में भी बढ़ सकती है टेलीग्राम की मुश्किलें, IT मंत्रालय ने होम मिनिस्ट्री से मांगा रिपोर्ट

कपल ने किया एक दूसरे को किस   

एक दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नीलम और सिद्धार्थ ने एक- दूसरे को प्यार से गले लगाया और फिर किस किया। वहीं वायरल वीडियो में सिद्धार्थ अपनी होने वाली दुल्हन की बिंदी भी ठीक करते नजर आए। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स कपल को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। बता दें, इस दौरान न ही परिणीति चोपड़ा और निक जोनस नजर नहीं आए। फैंस ने दोनों को इस फंक्शन में काफी मिस किया, वहीं दोनों के शादी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें