Featured मनोरंजन

पति की आत्मा की शांति को मंदिरा ने बच्चों के साथ किया हवन, शेयर की तस्वीरें

m_847

मुंबईः अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने दिवंगत पति राज कौशल के निधन के एक महीने बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए घर पर हवन और पूजा-पाठ किया। मंदिरा ने हवन-पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में मंदिरा बेदी अपने बेटे और बेटी के साथ हवन करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फोटो कैप्शन में ‘सिर्फ 30 डेज’ लिखा है और साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।

उल्लेखनीय है मंदिरा बेदी ने दिवंगत अभिनेता, निर्देशक व निर्माता राज कौशल से 14 फरवरी 1999 को प्रेम विवाह किया था। शादी के लम्बे समय बाद मंदिरा और राज 27 जनवरी 2011 को बेटे वीर के माता-पिता बने। इसके बाद राज कौशल और मंदिरा बेदी ने 28 जुलाई 2020 को बेटी तारा को गोद लिया था। 30 जून, 2021 को राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज के निधन के बाद से मंदिरा बिलकुल टूट-सी गई थी।

यह भी पढ़ेंःखालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस ने दी धमकी, मुख्यमंत्री को नहीं फहराने देंगे तिरंगा

राज कौशल की अंत्येष्टि के मौके पर उनके परिधान की सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन ऐसे मुश्किल दौर में भी मंदिरा ने एक मजबूत महिला होने का परिचय देते हुए खुद अपने पति की अंत्येष्टि की। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पति की खुद अंत्येष्टि करने के अभिनेत्री के फैसले को लेकर भी रोष प्रकट किया, वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में भी आये। वहीं अब मंदिरा धीरे-धीरे राज कौशल को खोने के सदमे से बाहर आ रही हैं।