प्रदेश बिहार Featured जरा हटके

शख्स ने 1500 फीट पहाड़ काटकर बना दी 400 सीढ़ियां, लोग कह रहे मांझी 2.0

Ganauri-Paswan

बिहार: आपने दशरत मांझी का नाम तो सुना ही होगा, जिन्होंने 25 फीट ऊंचे पहाड़ को सिर्फ छेनी-हथौड़े से काटकर 30 फुट चौड़ा और 360 फुट लम्बा रास्ता बना दिया था। जिसके बाद उन पर एक फिल्म भी बनी थी, जिसका नाम ‘मांझी द माउंटेन मैन’ रखा गया था। अब ऐसा ही कारनामा एक और शख्स ने किया है, जिनकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जिन्हें मांझी 2.0 कहा जा रहा है।

दरअसल, बिहार के एक शख्स ने छेनी-हथोड़े और कुछ अन्य सामान का इस्तेमाल कर 400 सीढ़ियां बना दी। आपको जान कर हैरानी होगी कि कैसे कोई शख्स केवल छेनी-हथोड़े का इस्तेमाल कर 1500 फिट पहाड़ को काट कर 400 सीढ़ियां बना सकता है।  बिहार के जारु बनवारिया गांव के रहने वाले गनौरी पासवान ने ऐसा ही कारनामा करके दिखाया है। आपको बता दें कि पहाड़ पर स्थिति बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को गनौरी ने छेनी-हथौड़े से पहाड़ को काट-काट कर 8 सालों में 400 सीढ़ियां बना दी। शायद आपको भी यकीन न हो लेकिन उन्होंने कभी-कभी दोस्तों की मदद लेकर ये कारनामा करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें-WBSSC भर्ती घोटाला: शिक्षिका ने की खुदकुशी, जांच के दायरे में...

पहाड़ पर स्थिति बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने जाने के लिए बुजुर्गों,बच्चों और विकलांग लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मीडिया खबरों के मुताबिक काम को करने के लिए कभी-कभी उनके दोस्त व परिवार के लोग साथ आ जाते थे। गनौरी ने यह भी दावा किया कि काम के दौरान उन्हें कई छोटी-छोटी मूर्तियां भी मिलीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)