इन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति होगी बेहद शुभ, इस बार बन रहा है विशिष्ट संयोग

लखनऊः सनातन धर्म के अनुसार मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना गया है। नव ग्रहों के स्वामी सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के अनुरूप साल में 12 संक्रांतियां पड़ती है, इनमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है। साथ ही इस दिन खरमास की भी समाप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस मकर संक्रांति पर कुछ विशिष्ट संयोग बन रहे हैं। इस बार सूर्य और शनि ग्रह एक साथ मकर राशि में होंगे। ये संयोग अतिदुर्लभ है, इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चार राशियों के लिए ये संयोग विशेष तौर पर शुभ समाचार ले कर आ रहा है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि – मकर संक्रांति पर सूर्य और शनि की युति का ये संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। नौकरी और व्यापार में आय वृद्धि के योग है। पढ़ाई करने वाले युवाओं को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।

सिंह राशि-इसके स्वामी सूर्य देव ही है, उनका मकर राशि में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। नये रोजगार के अवसर मिलेगे, नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें-एक करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

धनु राशि-इसके जातकों को आर्थिक लाभ होने के संयोग है। इस राशि के जातकों को व्यापार या धन निवेश के मामलों में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्र भी सफलता के परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार की भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी।

मीन राशि- सूर्य और शनि की युति मीन राशि वालों के लिए भी शुभ है। इस राशि के लोगों को भी आर्थिक और भौतिक लाभ होने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)