Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाMakar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है और फिर से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। बता दें कि इस बार की मकर संक्रांति बेहद खास है। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस घटना को मकर संक्रांति कहते हैं।

बता दें कि पूरे 77 सालों बाद 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुधदेव और मंगल ग्रह भी एक ही राशि धनु में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस बार मकर संक्रांति सोमवार के दिन पड़ रही है, ऐसा पांचा साल बाद होगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल मिलेगा।

वरीयान योग – प्रात: 02.40 – रात 11.11
रवि योग – सुबह 07.15 – सुबह 08.07

इन राशियों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि
मकर संक्रांति के प्रभाव से मेष राशि के लोगों की किस्मत प्रबल होने वाली है। कारोबार और व्यापार में भी लाभ मिलेगा। इस बार बन रहे शुभ संयोग से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा जीवन में आ रही समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

Makar Sankranti 2024: यहां 5 फीट गहरी गुफा में विराजते हैं भोलेनाथ, मकर संक्रांति पर उमड़ते हैं भक्त

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये मकर संक्रांति काफी फलदायी होने वाली है। इस दिन बन रहा रवि और वरीयान योग का लाभ इन जातकों को मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा करियर और कारोबार के लिहाज से ये समय बेहद शुभ होगा। आपको नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिससे दफ्तर में आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के लिए मकर संक्रांति बेहद शुभकारी होने वाली है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी और साथ के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें