Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डलोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा , ट्रैक पर...

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा , ट्रैक पर पत्थर रखकर रची गई साजिश

Raebareli Train Accident : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। चंपा देवी पुल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बड़े पत्थर रख दिए गए थे। सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से दुर्घटना टल गई। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। आरपीएफ मामले की छानबीन कर रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस   

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, यह घटना पुल पर हुई है। रनिंग रेल के बीच कुछ पत्थर रखे दिखाई दिए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी और स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि इन पत्थरों को वहां रखने के पीछे किसकी साजिश है।

ये भी पढ़ेंः- Delhi elections 2025: भाजपा की प्रचंड जीत, ऐसे तोड़ा ‘AAP का तिलिस्म’

Raebareli Train Accident : पटरियों के बीच रखे गए पत्थर

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, बीते कुछ माह से ट्रेन हादसा कराने के उद्देश्य से लगातार साजिश की जा रही है। कहीं पत्थरबाजी, तो कहीं ट्रेन के रास्ते पर लोहे के रॉड भी रखे जा चुके हैं। किसी भी मामले में साजिशकर्ता का नाम सामने नहीं आया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें