प्रदेश उत्तराखंड Featured

महेंद्र भट्ट का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के कई नेता जल्द बीजेपी में होंगे शामिल

Mahendra-Bhatt

देहरादून: कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ में वार्ता चल रही है जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनका कहना है कि भाजपा का लगातार कुनबा बन रहा है जिस तरह से विकास कार्य हो रहा है। ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे है।

ये भी पढ़ें-पुलिस हिरासत में हुई आरोपी की रहस्यमय मौत, CID को सौंपी...

उस कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें