महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार हर मोर्चे पर विफल-देवेंद्र फडणवीस

devendra

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस समय किसानों को कृषि उत्पाद का भाव नहीं मिल रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं और सूबे की आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले एक वर्ष से लोग परेशान हैं लेकिन राज्य सरकार साढ़े तीन लाख लोगों का बिजली कनेक्शन बिल न भरने के नाम पर काट चुकी है। सरकार ने 75 लाख ग्राहकों को नोटिस भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की सोयाबीन की फसल 90 फीसदी बर्बाद हो गई है लेकिन सरकार की ओर से किसानों को मदद नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें-संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक में मृत मिला पुलिस कांस्टेबल

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि टिक-टाॅक स्टार पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में सभी सबूत मौजूद होते हुए भी अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। राज्य में महिलाओं के लिए कठोर शक्ति कानून बनाया जा रहा है लेकिन अगर राज्य में मंत्री के लिए अलग न्याय एवं आम जनता के लिए अलग न्याय रहेगा तो फिर शक्ति कानून की उपयोगिता ही क्या है। अगर सरकार के मंत्री संजय राठौड़ पर कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा विधायक शक्ति कानून समिति से इस्तीफा दे देंगे। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार खुद बजट सत्र चलाना नहीं चाहती है, इसी वजह से सिर्फ 10 दिनों का अधिवेशन तय किया गया है।