Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाMahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भूत संयोग, इन राशि वालों की...

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भूत संयोग, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार देवों के देव महादेव को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर सुख, समृद्धि और आरोग्य प्राप्ति के लिए शिव की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि शिव सच्चे भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसका लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बन रहा महायोग

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र और परिघ योग का अद्भुत संयोग बनेगा। इस दिन सुबह से शाम 5:08 बजे तक श्रवण नक्षत्र प्रभावी रहेगा। इस दिन बुध, शनि और सूर्य तीनों ही कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

ये भी पढ़ेंः- Ayodhya News : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी Kameshwar Chaupal का निधन

Mahashivratri 2025: इन राशी वालों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि (Aries)

महाशिवरात्रि मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ रही है। पद-प्रतिष्ठा के साथ धन में वृद्धि के योग बन रहा हैं। कई दिनों से जिस काम को करने की सोच रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार को सुचारू रूप से चलाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। नए अवसर आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मौका देंगे। मेष राशि वालों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी हुई है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों पर भी महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा बरसेगी। इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग आपकी तरक्की की राह आसान करेंगे। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, प्रॉपर्टी, मकान खरीदने के प्रबल योग हैं। धन की आवक बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) शुभ साबित होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। जिसका लंबे समय तक परिणाम मिलेगा। शिव और शनि की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें