Home फीचर्ड Mp News : बगैर अनुमति संचालित हो रहा मदरसा, बच्चों को किया...

Mp News : बगैर अनुमति संचालित हो रहा मदरसा, बच्चों को किया जा रहा प्रताड़ित

madarsa

Mp News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक निजी स्कूल में बिना अनुमति के मदरसा का संचालन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी तक मिली जब बीते शुक्रवार को मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की टीम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची, निरीक्षण के दौरान स्कूल में इबादत घर और वजूखाना भी मिला। बताया जा रहा है कि, इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 350 है।

बच्चों को किया जा रहा प्रताड़ित

जानकारी के अनुसार आजाद स्कूल में केवल आठवीं तक की मान्यता है, लेकिन यहां 9वीं और 10वीं के बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा है। वहीं जब आयोग के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत की तो पता चला कि, पढ़ाई के नाम पर यहां पढ़ने वाले बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए मप्र बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि, परसोरिया में संचालित मौलाना आजाद स्कूल के नाम पर अवैध मदरसा चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि, जब टीम ने बच्चों से बात की तो कुछ ने रोते हुए बताया कि, उन्हें सुबह 4.30 बजे जबरन उठाकर मदरसे में पढ़ाया जाता है। बता दें, स्कूल के पास मदरसा संचालित करने की मान्यता भी नहीं है। इस स्कूल में स्थानीय बच्चों की जगह दूसरी अन्य स्थानों के शासकीय बच्चे मिले। स्कूल में मस्जिद के साथ इबादत व वजूस्थल भी मिला, सभी बच्चे यहां मुस्लिम वेशभूषा वाली गणवेश में थे।

आठ बच्चों के माता-पिता नहीं 

जानकारी देते हुए ओंकार सिंह ने बताया कि, आठ बच्चे ऐसे मिले, जिनके माता-पिता नहीं है। इन बच्चों को प्रदेश सरकार की बाल आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही चार बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके माता या पिता नहीं है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को सीएम मोहन देंगे बड़ी सौगात, खाते में आएंगे 1500 रुपए

Mp News : जांच के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, आजाद स्कूल की छुट्टी पहले शुक्रवार को होती थी, लेकिन एक महीने पहले ही स्कूल की छुट्टी रविवार को शुरू की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस सभी अनियमितताओं की जांच प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version