Home उत्तर प्रदेश Sangam Nagri Prayagraj : मां गंगा ने किया लेटे हुए हनुमानजी का...

Sangam Nagri Prayagraj : मां गंगा ने किया लेटे हुए हनुमानजी का जलाभिषेक

prayagraj-lete-hanumanji-mandir

Sangam Nagri Prayagraj : संगमनगरी प्रयागराज में बुधवार की सुबह 6:50 बजे मॉं गंगा ने लेटे हनुमानजी का जलाभिषेक कर इस साल भी उनके पांव पखारे। जलाभिषेक के बाद महंत बलवीर गिरी ने पूजा अर्चना कर मंदिर के कपाट बंद कर दिये।

मां गंगा ने किया हनुमान जी का जलाभिषेक

बता दें, बीते मंगलवार से ही गंगाजी तेजी से हनुमानजी की तरफ आ रही थी जिसे देखकर ऐसा लगता था कि, जल्द ही हनुमानजी स्नान करेंगे। वहीं बुधवार की सुबह मॉं गंगा का जल मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर के महंत बलवीर गिरी महाराज ने पूजा अर्चना की। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन किया और इस विशेष मिलन के गवाह बने। मॉं गंगा द्वारा जलाभिषेक के साथ ही लेटे हनुमानजी के मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये।

गौरतलब है कि, जहां एक तरफ लोग बाढ़ के नाम से भयभीत हो जाते हैं, वहीं संगमनगरी के लोग हर साल यही कामना करते हैं कि, मॉं गंगा हनुमानजी का जलाभिषेक करें। ऐसी मान्यता है कि जिस वर्ष मॉं गंगा जलाभिषेक करती हैं, उस वर्ष प्रयागराज और उसके आस-पास सुख-समृद्धि बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: इन 3 शुभ योगों में मनाई जाएगी हरियाली तीज, इस विधि से करें पूजा पूरी होगी मनोकामना

उल्लेखनीय है कि, अभी गंगा मैईया बाढ़ के खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। डेंजर लेवल 84.73 मीटर है। जबकि आज बुधवार की सुबह 8 बजे तक का लेवल फाफामऊ में 78.62, छतनाग में 80.91 और नैनी में 81.66 मीटर पर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version