Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर कसा शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर कसा शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

mp-news

MP News:  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें, छिंदवाड़ा में डॉक्टर को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है, बताया जा रहा है कि, डॉक्टर ने गौ सेवक की प्रोत्साहन राशि में कुछ रूपए कमीशन के तौर पर मांगे थे। जिसके बाद गौ सेवक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी, और डॉक्टर को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया।

प्रोत्साहन राशि के नाम पर डॉक्टर ने मांगी रिश्वत

गौरतलब है कि, गौ सेवक सुरेश यदुवंशी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 45 हजार रूपए मिलने थे। जिसको लेकर वो डॉक्टर के पास चक्कर काट रहे थे। लेकिन डॉक्टर लगातार 25 हजार रूपए के कमीशन की मांग कर रहा था। बता दें, यह राशि सुरेश को राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत गोवंशीय/भैंसवंशीय पशुओं की कृत्रिम गर्भाधान का काम साल 2021- 22 में किया था।

ये भी पढ़ें: Hapur: गन्ने के खेत से महिला का अर्धनग्न शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

MP News :  रिश्वतखोर डॉक्टर पर की गई कार्रवाई 

बता दें, जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं इस दौरान इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, और नरेश बेहरा के साथ कई सदस्य मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version