प्रदेश बिहार Featured

बिहार में 25 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

nitish-kumar

पटनाः बिहार में लॉकडाउन की अवधि को 10 दिनों के लिए और विस्तारित किया गया है। लाॅकडाउन अवधि को बढ़ाये जाने की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ बैठक के बाद इसे 16 से 25 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्रीे ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि आज सहयोगी मंत्री एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ेंःजेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी हुए कोरोनामुक्त, जेल प्रशासन ने...

सीएम ने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम प्रेसवार्ता करेंगे और लोगों को बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर सरकार ने क्या निर्णय लिया है। आगे कौन-कौन से नियम लागू रहेंगे और लोगों के लिए क्या नई गाइडलाइन बनाई गई है।