प्रदेश Featured महाराष्ट्र

शिवाजीनगर से अब चलेंगी छह जोड़ी ट्रेनें, मध्य रेलवे ने किया लोकल सेवाओं में बदलाव

train
train मुंबई: पुणे मंडल के शिवाजीनगर रेलवे लोकल टर्मिनल से तलेगांव व लोनावला के लिए वर्तमान में चलने वाली चार जोड़ी लोकल सेवाओं में पुणे से चलने वाली एक जोड़ी लोकल सेवा को 20 फरवरी से शिवाजीनगर से चलाया जाएगा। इस प्रकार शिवाजीनगर लोकल टर्मिनल से अब कुल छह जोड़ी सेवाएं चलेंगी। पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवाजीनगर- लोनावला –शिवाजीनगर लोकल सेवाओं का विवरण इस प्रकार है। शिवाजीनगर से लोनावला : लोकल संख्या 01560 शिवाजीनगर से 08.10 बजे प्रस्थान करेगी और लोनावला आगमन 09.25 बजे होगा। इसी तरह लोकल संख्या 01588 शिवाजीनगर से 15.47 बजे प्रस्थान करेगी और तलेगांव आगमन 16.32 बजे होगा। लोकल संख्या 01570 शिवाजीनगर से 17.15 बजे प्रस्थान करेगी और लोनावला आगमन 18.30 बजे होगा। लोकल संख्या 01574 शिवाजीनगर से 19.10 बजे प्रस्थान करेगी और लोनावला आगमन 20.30 बजे होगा। लोकल संख्या 01576 शिवाजीनगर से 20.05 बजे प्रस्थान करेगी और लोनावला आगमन 21.30 बजे होगा। लोकल संख्या 01580 शिवाजीनगर से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी और लोनावला आगमन 22.22 बजे होगा। ये भी पढ़ें..शिवराज और कमलनाथ में ट्विटर वॉर जारी, फिर लगाए एक-दूसरे पर गम्भीर आरोप लोनावला से शिवाजीनगर : लोकल संख्या 01553 लोनावला से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 07.55 बजे होगा। लोकल संख्या 01559 लोनावला से 10.05 बजे प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 11.25 बजे होगा। लोकल संख्या 01563 लोनावला से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 17.05 बजे होगा। लोकल संख्या 01565 लोनावला से 17.30 बजे से प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 18.50 बजे होगा। लोकल संख्या 01567 लोनावला से 18.08 बजे प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 19.40 बजे होगा। लोकल संख्या 01571 लोनावला से 19.35 बजे प्रस्थान करेगी और शिवाजीनगर आगमन 20.55 बजे होगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)