Home फीचर्ड आलिया-रणबीर के घर आयी नन्ही परी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

आलिया-रणबीर के घर आयी नन्ही परी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

alia bhatt

मुंबईः रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के घर किलकारी गूंजी है। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कपूर खानदान में नन्हीं बेटी के शुभ कदम पड़ चुके हैं। यह खबर मिलने के बाद से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। हाॅस्पिटल में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर मौजूद हैं। साथ ही रणबीर कपूर भी वहां सुबह से ही मौजूद हैं।

आलिया भट्ट रविवार सुबह एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल में एडमिट हुई थी। बताया जा रहा है कि सी सेक्षन द्वारा आलिया की डिलीवरी कराई गयी है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के शुरुआत में आलिया भट्ट की गोदभराई की रस्म हुई थी। जिसमें भट्ट और कपूर फैमिली ने जमकर मस्ती की थी।

ये भी पढ़ें..भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि की जीत तय, केशव मौर्य बोले-गोला में…

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को विवाह किया था और विवाह के दो माह बाद आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यार से पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version