Home उत्तर प्रदेश हल्की बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा यूपी का मौसम, जानिए IMD...

हल्की बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा यूपी का मौसम, जानिए IMD ने किया कहा?

up-weather-update

Kanpur News : हवाओं की दिशा में हुए परिवर्तन से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं की गति बढ़ गई है। इससे उत्तर भारत में चल रही गर्म हवाओं से टकराव हो रहा है और बादल बन रहे हैं। इन बादलों के कारण उत्तर प्रदेश में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होगी और तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है।

अनुकूल बन रही मानसून की परिस्थितिया

चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि अगले दो दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के बचे हुए हिस्सों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

यह भी पढ़ें-जयराम रमेश ने गृहमंत्री को लेकर किया था बड़ा दावा, चुनाव आयोग ने मांगा प्रूफ

पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी अक्षीय रेखा समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और यह 73 डिग्री पूर्वी देशांतर से 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर की ओर बढ़ रही है। अरुणाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड व गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिमी असम तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक एक द्रोणिका फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। तटीय आंध्र प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

5 जून तक हल्की बारिश की संभावना

बताया गया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 41 व दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 19 फीसदी रही। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और औसत गति 6.6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण पांच जून तक स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश के साथ मध्यम तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version